कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ और कोडागु जिलों में भूकंप के हल्के झटके
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुका में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कुछ स्थानों पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
मंगलुरु (कर्नाटक), 1 जुलाई : कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुका में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कुछ स्थानों पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. क सप्ताह में यह तीसरी बार है जब इन इलाकों में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. इसके अलावा पड़ोसी कोडागु जिले में तीन स्थानों पर भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. जिले के चेम्बू, पेराजे और कारिके के लोगों ने बृहस्पतिवार देर रात भूकंप का हल्का झटका महसूस किया.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गयी. सुलिया के स्थानीय लोगों ने कहा कि भूकंप के कारण तेज आवाज से देर रात करीब 1.15 बजे उनकी नींद खुल गई. भूकंप के यह झटके पांच सेकंड तक महसूस किए गए. भूकंप के यह झटके संपाजे, गुट्टीगारू, उबारडका, गूनका, एलीमाले, सुलिया शहर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए. क्षेत्र में एक के बाद एक भूकंप के कई झटके आने से लोग दहशत में हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra: ठाणे में नौ साल की बच्ची का यौन शोषण करने के दोषी को छह साल सश्रम कारावास की सजा
इस क्षेत्र में 25 जून को 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था, इसके बाद 28 जून को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन मापी गई थी. उसी दिन शाम को एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 1.8 थी. सूत्रों ने बताया इस संबंध में प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र की रिपोर्ट का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

