Earthquake In MP: पश्चिमी मध्य प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके, अचानक रसोई के बर्तन गिरने से उड़ी लोगों की नींद
मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बृहस्पतिवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. हालांकि, इनसे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
इंदौर, 24 फरवरी : मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बृहस्पतिवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. हालांकि, इनसे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के ट्वीट के मुताबिक भूकंप इंदौर से करीब 125 किलोमीटर दूर पश्चिमी निमाड़ अंचल में बृहस्पतिवार तड़के चार बजकर 53 मिनट दो सेकंड पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई. यह भी पढ़ें : Gujarat: विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तीन दिन के चिंतन शिविर का आयोजन करेगी कांग्रेस
इस बीच, बड़वानी के जिलाधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने ‘‘पीटीआई-’’ को बताया,‘‘हमें पता चला है कि सेंधवा कस्बे में कई लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए. हालांकि, इससे जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है.’’
Tags
संबंधित खबरें
‘I Love Her’: उज्जैन में सनकी आशिक की करतूत, महिला के अंडरगारमेंट्स चुराते CCTV में कैद; सीने पर गुदवाया था नाम
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन: फिजियोथेरेपी सेशन के बाद आया हार्ट अटैक
कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी किलकारी, नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने दिया 5 शावकों को जन्म, संख्या बढ़कर 33 हुई (Watch Video)
\