Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जैसलमेर के फतेहगढ़ में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

Rain | Representative Imag | Photo: PTI

जयपुर, 8 मार्च : राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जैसलमेर के फतेहगढ़ में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, डूंगरपुर में नौ मिलीमीटर, अजमेर के सरवाड और बाड़मेर के सिंदरी में सात-सात मिलीमीटर, अजमेर के अरांई में पांच मिलीमीटर और कई अन्य स्थानों पर तीन मिलीमीटर से एक मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई.

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली का प्रकोप होने की आशंका है जबकि एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. यह भी पढ़ें :Weather Update: उत्तराखंड के इन पांच जिलों में होली के दिन हो सकती है बारिश

उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के नागौर, चूरू जिलों में भी आज हल्की बारिश होने की सम्भावना हैं. शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा. उन्होंने बताया कि नौ मार्च से इस पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के अधिकांश भागों से समाप्त होगा और अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. शर्मा ने बताया कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 13-14 मार्च से राज्य में सक्रिय होने से पुनः गरज-चमक की गतिविधियां होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट