Karnataka: कर्नाटक के कोप्पल जिले में दलितों पर अत्याचार के जुर्म में 101 लोगों को आजीवन कारावास
कोप्पल जिले की एक अदालत ने दलित समुदाय की बस्ती में आग लगाने के मामले में 101 लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपियों को हाल ही में दोषी ठहराया गया था और बृहस्पतिवार को अदालत ने सजा सुनाई.
कोप्पल (कर्नाटक), 25 अक्टूबर : कोप्पल जिले की एक अदालत ने दलित समुदाय की बस्ती में आग लगाने के मामले में 101 लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपियों को हाल ही में दोषी ठहराया गया था और बृहस्पतिवार को अदालत ने सजा सुनाई.
जाति आधारित हिंसा से जुड़ा यह मामला 28 अगस्त 2014 को गंगावती तालुका के मारकुंबी गांव का है. आरोपियों ने दलित समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी थी. दलितों को नाई की दुकान और ढाबों में प्रवेश से मना करने को लेकर झड़प शुरू हुई थी. यह भी पढ़ें : एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा
इस घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए. अभियोजन पक्ष के अनुसार, इस मामले में 117 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिनमें से 16 की सुनवाई के दौरान मौत हो गई.
Tags
संबंधित खबरें
Karnataka School Horror: कर्नाटक के गुरुकुल स्कूल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया हमला, 1 की मौत, 8 घायल
Karnataka Social Media Ban: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध
Bengaluru Shocker: खाना बनाने को लेकर सास से विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Bengaluru Shocker: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान; वीडियो संदेश में बताई वजह
\