देश की खबरें | लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने जम्मू स्थित 16वीं कोर की कमान संभाली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 13 अक्टूबर लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने यहां मंगलवार को सेना की 16वीं कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) का प्रभार संभाल लिया। सेना की 16वीं कोर को व्हाइट नाइट कोर के तौर पर भी जाना जाता है। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी।

लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता का स्थान लिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के मद्देनजर नंदकिशोर ने पटना साहिब से तो लालू के पुत्र तेज प्रताप ने हसनपुर से भरा नामांकन.

लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने कहा कि ऐसी कोर की कमान संभालना उनके लिए एक सम्मान की बात है जिसका जम्मू कश्मीर का एक समृद्ध इतिहास है।

प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने सभी जवानों और अधिकारियों से पूरे जोश और उत्साह के साथ काम जारी रखने का आह्वान किया। लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने जवानों और अधिकारियों से कहा कि वे नागरिक प्रशासन और अर्धसैनिक बलों के साथ पूर्ण तालमेल रखते हुए शत्रु ताकतों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए हमेशा तैयार रहें।

यह भी पढ़े | Uddhav Thackeray Vs Governor BS Koshyari: मंदिर खोलने को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हिंदुत्व को लेकर महाराष्ट्र के सीएम पर कसा तंज तो उद्धव ठाकरे ने दिया ये जवाब.

लेफ्टिनेंट जनरल गुप्ता ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की याद में नगरोटा सैन्य स्टेशन में अश्वमेध शौर्य स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने सभी जवानों एवं अधिकारियों से उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)