एजेंसी न्यूज

वायु गुणवत्ता प्रबंधन में नवाचार एक आंदोलन बने: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन में नवाचार को एक आंदोलन बनाया जाना चाहिए.

वायु गुणवत्ता प्रबंधन में नवाचार एक आंदोलन बने: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव (Photo Credits : Facebook)

नयी दिल्ली, 7 सितंबर : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन में नवाचार को एक आंदोलन बनाया जाना चाहिए. ‘नीले आकाश के लिए स्वच्छ वायु अंतरराष्ट्रीय दिवस’ पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि उनका मंत्रालय (संबंधित प्रयासों पर) अमल करने और जनता के बीच जागरूकता पैदा करने पर समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रहा है.

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कारक अलग-अलग हैं और अधिकारी समस्या का किफायती समाधान अपना रहे हैं. यादव ने कहा कि सरकार ने ‘एयरशेड’ स्तर पर वायु प्रदूषण से निपटने के महत्व को रेखांकित करते हुए सीमा से परे अधिकार क्षेत्र वाले ‘वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग’ के गठन का आदेश दिया है. यह भी पढ़ें : सीजीएचएस केंद्रों के दायरे में आने वाले शहर 2014 में 25 थे जो बढ़कर 75 हो गए: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि यह प्रयोग बेहद सफल रहा है.’’ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2019 में 7 सितंबर को ‘नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के रूप में नामित किया था. तीसरे ‘नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु अंतरराष्ट्रीय दिवस’ का विषय ‘एयर वी शेयर’ (हवा जिसे हम साझा करते हैं) है

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).