एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के सबसे कम 14,623 नए मामले सामने आये

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,623 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,08,996 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 1,78,098 हुई, जो 229 दिन में सबसे कम है.

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के सबसे कम 14,623 नए मामले सामने आये
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo credit: PTI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 14,623 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,08,996 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 1,78,098 हुई, जो 229 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 197 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,52,651 हो गई. देश में लगातार 26 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 115 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं.

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,78,098 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.52 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,020 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.15 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : COVID-19: मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 313 नए केस, 4 की मौत, 511 मरीज हुए ठीक

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).