जरुरी जानकारी | ‘ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते में मतभेद हुये कम, संघ को लचीला रुख अपनाने की जरूरत’

इस समझौते पर अभी भी टाल-मटोल की स्थिति बनी हुई है। यूरोपीय संघ के नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि ‘‘अब इस समझौते को वास्तविक बनाने के लिए ब्रिटेन को अनिवार्य कदम उठाने हैं।’’

राब ने कहा कि ब्रिटेन को संघ के रुख से निराश हुई।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

उन्होंने बीबीसी से कहा, ‘‘ यह समझौता होना है लेकिन इसके लिए दोनों पक्षों को थोड़ा लचीला रुख रखना होगा। ऐसा लग रहा है कि यूरोपीय संघ की ओर से इसमें थोड़ी कमी है।’’

राब ने कहा कि मतभेद अब सिर्फ दो मुद्दों पर रह गए हैं। एक मुद्दा यूरोपीय संघ की नावों के ब्रिटेन की जलीय सीमा में प्रवेश करने और दूसरा ब्रिटेन और संघ के बीच निष्पक्ष आर्थिक प्रतिस्पर्धा के लिए ‘समान अवसर वाला माहौल’ सुनिश्चित करने से जुड़ा है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

राब ने कहा, ‘‘ यह मुद्दे अब बहुत कम मतभेद वाले बचे हैं।’’

ब्रिटेन ने 31 जनवरी को यूरोपीय संघ के राजनैतिक ढांचे को छोड़ दिया था। अब यदि 31 दिसंबर तक यह समझौता नहीं होता है तो ब्रिटेन आर्थिक रूप से भी यूरोपीय संघ से अलग हो जायेगा। दोनों पक्ष फिलहाल ‘‘कोई समझौता नहीं’’ की स्थिति से बचना चाहते है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)