एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र में तेंदुआ का शव पहाड़ी नाले में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सोहेलवा वन क्षेत्र के बनकटवा रेंज में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ पहाड़ी नाले में मृत पड़ा मिला है ।

देश की खबरें | बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र में तेंदुआ का शव पहाड़ी नाले में मिला

बलरामपुर (उप्र), छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सोहेलवा वन क्षेत्र के बनकटवा रेंज में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ पहाड़ी नाले में मृत पड़ा मिला है ।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि दोपहर में बनकटवा रेंज में करमैती -उपतहवा मार्ग के पास ग्रामीणों ने गोरिया नाले में एक मृत तेंदुए को देखा जिसके बाद उन्होंने मिलकर उसे बाहर निकाला और इसकी सूचना वन विभाग को दी। उनके अनुसार ऐसी आशंका है कि तेंदुए का शव नाले में बह कर आया होगा।

सूत्रों के मुताबिक सूचना मिलते ही डीएफओ सहित वन विभाग की टीम मौके के लिये रवाना हो गयी है ।

बनकटवा रेंज अधिकारी इंदभान सोनकर ने आंशका जताई है कि तेंदुआ शिकार करने के लिये सम्भवता पहाड़ी नाले में कूदा होगा लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गयी होगी और नाले में बहकर आ गया होगा।

जिला वन अधिकारी डीएफओ डॉ एम सेम मारन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिल पायेगा तेंदुए की मृत कैसे हुई । उनके अनुसार जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में तेंदुए के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं । उनके अनुसार सम्भावना है कि शरीर मे ज्यादा पानी चले जाने से उसकी मौत हुई हो ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).