लेबनान के शीर्ष सैन्य निकाय ‘हायर डिफेंस काउंसिल’ की यह चेतावनी कई लेबनानी और फलस्तीनियों को लेबनान से उत्तरी इज़राइल में रॉकेट दागने के संदेह में हिरासत में लिए जाने के कुछ सप्ताह बाद आई है।
काउंसिल ने कहा, ‘‘हमास और अन्य गुटों को राष्ट्रीय स्थिरता को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेबनान के क्षेत्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है।’’
ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अल-मुस्तफा द्वारा पढ़े गए एक बयान के अनुसार, ‘‘लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले किसी भी कृत्य को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सबसे कठोर उपाय किए जाएंगे।’’
हमास ने अभी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अक्टूबर 2023 में इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से, फलस्तीनी आतंकवादी समूह ने लेबनान से इजराइल पर कई हमले किये हैं, जहां इसकी सशस्त्र उपस्थिति है। इसके बाद से इजराइल ने हवाई हमले किए जिसमें बेरूत में हमास के एक शीर्ष सैन्य प्रमुख सालेह अउरी सहित हमास के विभिन्न अधिकारी मारे गए।
लेबनानी अधिकारी पूरे देश में अपना अधिकार स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, मुख्य रूप से इजराइल की सीमा के पास दक्षिण में 14 महीने के इजराइल-हिजबुल्लाह युद्ध के बाद जो नवंबर के अंत में अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम के साथ समाप्त हुआ था।
अधिकारियों ने पिछले महीने कई लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें कई फलस्तीनी भी शामिल थे, जो कथित तौर पर मार्च के अंत में दो अलग-अलग हमलों में इजराइल की ओर रॉकेट दागने में शामिल थे। रॉकेट दागे जाने के कारण लेबनान के कुछ हिस्सों पर इजराइल के हवाई हमले शुरू हो गए थे।
लेबनान के हिजबुल्लाह समूह ने तब इस बात से इनकार किया कि रॉकेट दागने में उसका हाथ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY