अदीब को एक महीने पहले ही प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया था। लेकिन उनके पद छोड़ने से देश को विदेशी आर्थिक मदद मिलने की संभावना और धूमिल हो गई।
अदीब ने संवाददाताओं से कहा कि वह पद छोड़ रहे हैं क्योंकि यह साफ हो गया है कि वह जैसा मंत्रिमंडल चाहते हैं वह संभव नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़े | जापान अगले साल ओलंपिक के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध: योशीहिदे सुगा.
गौरतलब है कि लेबनान बहुत बुरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है तथा बेरूत बंदगाह पर चार अगस्त को हुए धमाके से हालात और बदतर हो गए हैं।
देश को आर्थिक मदद की बहुत आवश्यकता है लेकिन फ्रांस तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय शक्तियों ने गंभीर सुधारों के अभाव में मदद देने से इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़े | जांच में कोरोना नेगेटिव निकले पाकिस्तानी नागरिक सऊदी की यात्रा कर सकते हैं: पाकिस्तान विदेश कार्यालय.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY