गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू करवाने वाले DSP गुरशेर सिंह बर्खास्त, पंजाब सरकार ने लिया सख्त एक्शन
पंजाब सरकार ने पुलिस हिरासत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग की सुविधा देने के आरोप में पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) रैंक के एक अधिकारी को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया.
चंडीगढ़, 3 जनवरी : पंजाब सरकार ने पुलिस हिरासत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग की सुविधा देने के आरोप में पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) रैंक के एक अधिकारी को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया. बर्खास्तगी का आदेश गृह विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने जारी किया. सरकार ने डीएसपी गुरशेर सिंह संधू को बर्खास्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद-311 के तहत हासिल शक्तियों का इस्तेमाल किया.
मार्च 2023 में एक निजी समाचार चैनल ने बिश्नोई के दो साक्षात्कार प्रसारित किए थे. बर्खास्तगी आदेश के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) ने निष्कर्ष निकाला कि पंजाब पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारी संधू ने एक टीवी चैनल को उस समय बिश्नोई के साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग की सुविधा प्रदान की, जब वह सीआईए, खरड़ की हिरासत में था. यह भी पढ़ें : Ghaziabad: भाजपा युवा मोर्चा का खोड़ा मंडल अध्यक्ष गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले में आरोपी है. अक्टूबर में उसके साक्षात्कार के सिलसिले में सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 12:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

