चंडीगढ़, 15 नवंबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए मतदाता के तौर पर पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि अगले साल 29 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
मतदाता के रूप में पंजीकृत होने की पिछली अंतिम तिथि 15 नवंबर (बुधवार) थी।
गुरुद्वारा चुनाव (पंजाब) के आयुक्त गुरकीरत किरपाल सिंह के अनुसार, गुरुद्वारा चुनाव (पंजाब) के मुख्य आयुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस एस सरोन के निर्देश के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के आम चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि सभी जिलों के संबंधित उपायुक्त 21 मार्च तक प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करेंगे, जबकि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है।
दावों एवं आपत्तियों के निपटारे एवं पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा निर्णयों की सूचना उपायुक्तों को देने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अनुपूरक मतदाता सूची तैयार करने एवं अनुपूरक का मुद्रण 2 मई तक किया जायेगा। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तीन मई है।
एसजीपीसी के आम चुनाव के लिए मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया पहले से ही जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY