एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मकान मालिक ने विवाद में चलाई गोली, किराएदार दंपती की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ले में मकान मालिक ने विवाद में गोली चलाई जिसमें घायल किराएदार दंपती की मौत हो गई है।

देश की खबरें | मकान मालिक ने विवाद में चलाई गोली, किराएदार दंपती की मौत
जियो

आजमगढ (उप्र), 29 मई कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ले में मकान मालिक ने विवाद में गोली चलाई जिसमें घायल किराएदार दंपती की मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि संजीव सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह और बच्चे के साथ शहर कोतवाली के एटलस टैंक स्थित बदरका मुहल्ले में राकेश राय के मकान में किराये पर रहते थे।

यह भी पढ़े | आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 7 नए मामले दर्ज, 3 मरीजों की हुई मौत: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पांडेय ने बताया कि लाकडाउन होने की वजह से किरायेदार परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उन्होंने आठ साल के बेटे को करीब एक सप्ताह पूर्व अपने गांव भेज दिया था जबकि संजीव और उनकी पत्नी घर में मौजूद थे। वे कई माह से मकान का किराया नहीं दे पाए थे।

उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर मकान मालिक और संजीव के बीच कहा सुनी हुई। सोमवार तड़के मकान मालिक राकेश राय और उनके बेटे निशित राय ने संजीव से किराए की मांग की। उसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि राकेश राय ने गोली चला दी जिससे संजीव और पत्नी साधना सिंह दोनों घायल हो गए।

यह भी पढ़े | भारत-चीन सीमा विवाद: डोनाल्ड ट्रंप के दावों को नई दिल्ली ने किया खारिज, कहा- पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच 4 अप्रैल को आखिरी बार हुई थी बातचीत.

पांडेय ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल ले जाया गया जहां पति पत्नी ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मकान मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).