देश की खबरें | लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का फेफड़े संबंधी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार दिसंबर लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का फेफड़े संबंधी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व निदेशक शर्मा को अक्टूबर 2019 में लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया था। इससे पहले, वह जम्मू कश्मीर के लिए केंद्र के वार्ताकार थे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: तेजस्वी यादव ने किसानों से की अपील, कहा- एकजुट होकर सड़कों पर आएं और आंदोलन को मजबूत बनाएं.

शर्मा 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और केरल कैडर से संबद्ध थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों का बड़ा ऐलान, कहा- शनिवार को बातचीत के दौरान नहीं बनी बात तो 8 दिसंबर को भारत बंद पीछे.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा जी ने भारत की पुलिस प्रणाली एवं सुरक्षा एजेंसियों में लंबा योगदान दिया। वह अपने करियर में आतंकवाद एवं उग्रवाद के खिलाफ कई संवेदनशील अभियानों में शामिल रहें। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति। ’’

शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘लक्षद्वीप के प्रशासक श्री दिनेश्वर शर्मा जी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के समर्पित अधिकारी के तौर पर अत्यंत समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\