Tokyo Olympics 2021: लाहिड़ी की तोक्यो ओलंपिक में मजबूत शुरूआत

दूसरा ओलंपिक खेल रहे भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने तोक्यो खेलों की गोल्फ स्पर्धा में मजबूत शुरूआत करते हुए पहले दौर में चार अंडर 67 का स्कोर किया . एशियाई टूर के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लाहिड़ी ने छह बर्डी लगाये और दो बोगी किये .

टोक्यो ओलंपिक (Image Credits: Instagram)

तोक्यो, 29 जुलाई : दूसरा ओलंपिक खेल रहे भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने तोक्यो खेलों की गोल्फ स्पर्धा में मजबूत शुरूआत करते हुए पहले दौर में चार अंडर 67 का स्कोर किया . एशियाई टूर के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लाहिड़ी ने छह बर्डी लगाये और दो बोगी किये . वह संयुक्त छठे स्थान पर है हालांकि अभी कई खिलाड़ी पहले दौर का मुकाबला पूरा नहीं कर सके हैं .

भारत के उदयन माने संयुक्त 30वें स्थान पर है लेकिन पहले दौर के मुकाबले खत्म होने के बाद उनकी पोजिशन बदलेगी . आस्ट्रिया के सेप स्ट्राका ने ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए आठ अंडर 63 के स्कोर के साथ बढत बना ली है . बेल्जियम के थॉमस पीटर्स और मैक्सिको के कार्लोस ओरतिज ने छह अंडर 65 का स्कोर किया . यह भी पढ़ें :MP Board 12th Result 2021: एमपीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट mpresults.nic.in.पर घोषित, ऐसे करें चेक

पीजीए टूर पर बारबासोल चैम्पियनशिप से आ रहे लाहिड़ी ने कहा ,‘‘ यह अच्छी शुरूआत रही . पहले कुछ होल पर लय हासिल करने में समय लगा लेकिन बाद में परेशानी नहीं हुई . मुझे इस लय को कायम रखना है .’’

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\