जरुरी जानकारी | लद्दाख, लक्षद्वीप राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी नेटवर्क में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी योजना ‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड’ में लद्दाख और लक्षद्वीप के शामिल होने के बाद इस योजना से जुड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल संख्या को 26 हो गयी है। खाद्य मंत्रालय के एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी योजना ‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड’ में लद्दाख और लक्षद्वीप के शामिल होने के बाद इस योजना से जुड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल संख्या को 26 हो गयी है। खाद्य मंत्रालय के एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

इस योजना के तहत, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थी किसी भी उचित मूल्य की दुकान (राशन की दुकान) उसी राशन कार्ड का इस्तेमाल करते हुए अपने हिस्से का राशन ले सकते हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी नेटवर्क के साथ लद्दाख और लक्षद्वीप के एकीकरण को हाल ही में केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक में मंजूरी दी गई थी।

शेष राज्यों को मार्च 2021 तक योजना में एकीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों (लद्दाख और लक्षद्वीप) ने अन्य राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी लेनदेन का परीक्षण और जांच का काम पूरा कर लिया है।’’

इसके साथ ही, कुल 26 राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश अब 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' योजना के तहत निर्विध्न रूप से एक-दूसरे से जुड़ गए हैं और इससे लगभग 65 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

इसमें कहा गया है कि अब, इन राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में राशन कार्ड धारक एक सितंबर से प्रभावी होने वाली इस योजना के तहत अपनी पसंद के किसी भी राशन की दुकान से रियायती दर पर अपने हिस्से का खाद्यान्न कोटा को प्राप्त कर सकते हैं।

एनएफएसए के तहत 81 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारक हैं और प्रत्येक लाभार्थी पांच किलोग्राम खाद्यान्न के लिए प्रति माह एक-तीन रुपये की रियायती दर का भुगतान कर राशन पाने के हकदार हैं।

राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी नेटवर्क में आंध्र प्रदेश, बिहार, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें