जरुरी जानकारी | श्रमिक संगठनों ने प्रधानमंत्री से पर्यावरण प्रभाव आकलन नियमों के मसौदे को वापस लेने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए), 2020 अधिसूचना के मसौदे को वापस लेने का आग्रह किया। दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों का कहना है कि यह भारत की अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन संधि को लेकर जताई गई प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए), 2020 अधिसूचना के मसौदे को वापस लेने का आग्रह किया। दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों का कहना है कि यह भारत की अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन संधि को लेकर जताई गई प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है।

ट्रेड यूनियनों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, ‘‘हम अपनी चिंता आपके समक्ष रख रहे हैं। आपसे निवेदन है कि लोगों और पर्यावरण संरक्षण के हित में इस प्रस्ताव को वापस लिया जाए।’’

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

पत्र में उन्होंने कहा है, ‘‘हम, केंद्रीय श्रमिक संगठनों का संयुक्त मंच, ईआईए 2020 के नियमों के प्रस्तावित नियमों के मसौदे पर अपना विरोध जताते हैं। यह भारत की अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन संधि के साथ-साथ पर्यावरण रूप से संवेदनशील क्षेत्रों के संरक्षण के हमारे राष्ट्रीय हित के खिलाफ है।’’

श्रमिक संगठनों ने पत्र में लिखा है कि पर्यावरण प्रभाव आकलन 2020, ईआईए 2006 से पूरी तरह से अलग है। ऐसा लगता है कि इसके जरिये कोयला और अन्य खनिजों का निजी कंपनियों द्वारा वाणिज्यिक खनन को सुगम बनाया गया है। साथ ही यह विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के तथाकथित सुधारों के जरिये भूमि उपयोग व्यवस्था को पुनर्गठित करने का प्रयास है।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

पत्र के अनुसार सरकार को सतत वैश्विक विकास लक्ष्यों को लेकर प्रतिबद्ध रहना चाहिए जबकि प्रस्तावित नियमों का मसौदा इसके उलट है।

पत्र भेजने वाले दस केंद्रीय श्रमिक संगठन हैं... इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी।

देश में 12 केंद्रीय श्रमिक संगठन हैं जिसमें आरएसएस से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\