देश की खबरें | कोझिकोड़ विमान हादसा: एआईई ने पीड़ितों की मदद के लिये आगे आए स्थानीय निवासियों का आभार जताया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझिकोड़, 10 अगस्त एयर इंडिया एक्स्प्रेस (एआईई) ने कोझिकोड़ विमान हादसे में कई यात्रियों की जान बचाने के लिये मलप्पुरम के निवासियों का आभार जताया है।

एयरलाइन ने कहा कि किसी की जान बचाने के लिये केवल साहस नहीं, बल्कि मानवता की भावना होने की भी जरूरत होती है।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एआईई ने ट्वीट किया, ''मानवता को सलाम! केरल के मलप्पुरम के लोगों का तहेदिल से शुक्रिया, जिन्होंने आकस्मिक घटना के दौरान दयालुता और मानवता का परिचय दिया। हम आपके एहसानमंद रहेंगे। हम मलप्पुरम के लोगों को नमन करते हैं जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर की लोगों का जीवन बचाई।

गौरतलब है कि शुक्रवार को दुबई से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 1344 विमान शाम सात बजकर 41 मिनट पर भारी बारिश के बीच कोझिकोड में हवाईपट्टी पर उतरते समय फिसलकर 35 फुट गहरी खाई में गिर गया था, जिसके बाद उसके दो टुकड़े हो गए। विमान में 190 लोग सवार थे, जिनमें से पायलट-इन-कमांड और उनके सहयोगी पायलट समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

करीपुर हवाई अड्डा मलप्पुरम जिले में आता है जो कोझिकोड़ से 30 किलोमीटर दूर है।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी कोविड-19 और भारी बारिश की परवाह किये बिना मदद के लिये घटनास्थल पर पहुंच गए।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी मदद का हाथ बढ़ाने के लिये स्थानीय लोगों का आभार जताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)