देश की खबरें | कोविड-19: जम्मू-कश्मीर में 15 दिन की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से 15 दिन की बच्ची समेत तीन रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 75 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 19 जून जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से 15 दिन की बच्ची समेत तीन रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 75 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर के सूरा इलाके के एसकेआईएमएस अस्पताल में तीनों रोगियों की मौत हुई और बच्ची कोविड-19 से मरने वाली सबसे कम उम्र की मरीज है।
उन्होंने कहा कि बेमिना इलाके की निवासी बच्ची कोरोना वायरस से संक्रमित थी। उसे किसी दूसरी बीमारी के चलते बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसने दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने कि इसके अलावा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए श्रीनगर के नौशेरा इलाके के 79 वर्षीय व्यक्ति की भी बृहस्पतिवार रात 11 बजकर 15 मिनट पर मौत हो गई। वह कई बीमारियों से ग्रस्त थे और आठ जून को उन्हें अस्पताल लाया गया था। वह एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे।
यह भी पढ़े | चीन से टकराव के बाद लेह-लद्दाख में मुस्तैद हुई वायुसेना, IAF प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने की समीक्षा.
उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके के 80 वर्षीय व्यक्ति की भी शुक्रवार सुबह नौ बजे इसी अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें 17 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि उसी दिन उनके नमूनों की कराई गई थी, जिसके अगले दिन आई रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

