विदेश की खबरें | कोविड-19: श्रीलंका ने मछली बाजार बंद किया, कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया

सरकार ने कोलंबो के कुछ हिस्सों में और राजधानी के बाहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया है। दरअसल, पश्चिमी प्रांत के कम से कम छह गांवों में इस महीने कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले सामने आये थे। कोलंबो भी पश्चिमी प्रांत में ही पड़ता है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने 49 व्यापारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद देश के मुख्य मछली बाजार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थित बाजार में सैकड़ों अन्य व्यापारियों के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

देश में बृहस्पतिवार तक 2,510 मामले एक वस्त्र फैक्टरी से संबद्ध रहे हैं और अधिकारियों ने पिछले दो महीनों में प्रथम सामुदायिक संक्रमण के रूप में इसकी पहचान की है।

स्कूल और मुख्य सरकारी कार्यालय बंद हैं, लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है और सार्वजनिक वाहनों का परिचालन भी बंद रखा गया है।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

श्रीलंका में मार्च से अब तक संक्रमण के कुल 5,811 मामले सामने आये हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हुई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)