देश की खबरें | कोविड-19: हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संख्या 390
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में हाल ही में दिल्ली से लौटे एक जोड़े और 40 वर्षीय एक व्यक्ति समेत छह लोगों में शुक्रवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 390 हो गई।
शिमला, पांच जून हिमाचल प्रदेश में हाल ही में दिल्ली से लौटे एक जोड़े और 40 वर्षीय एक व्यक्ति समेत छह लोगों में शुक्रवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 390 हो गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | केरल के मल्लपुरम में मेनका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, गर्भवती हथिनी की मौत पर दिया था बयान.
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि नए सामने आए मामलों में से तीन कांगड़ा जिले के, दो हमीरपुर के, और एक मामला शिमला का है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हमीरपुर में छह और कांगड़ा में दो मरीज बीमारी से ठीक हो गए।
जिले के एक अधिकारी ने कहा कि कांगड़ा में सामने आए तीनों संक्रमित 27 मई को दिल्ली से लौटे थे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमन ने कहा कि राज्य में अभी 197 मरीजों का उपचार चल रहा है।
उन्होंने कहा कि अभी तक 187 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य के हमीरपुर जिले में सर्वाधिक 64 लोगों का इलाज चल रहा है।
इसके अलावा कांगड़ा में 50, सोलन में 17, ऊना और चंबा में 15-15, बिलासपुर में 11, मंडी में 10, सिरमौर में आठ, शिमला में तीन और किन्नौर और कुल्लू में दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

