देश की खबरें | कोविड-19: बिहार में सात मरीजों की मौत, 709 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 118 हो गई।

पटना, 11 जुलाई बिहार में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 118 हो गई।

इसके साथ ही संक्रमण के 709 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15,039 हो गई।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत मामले में सलमान खान की पूर्व मैनेजर से पूछताछ: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार भागलपुर के दो और पटना, भोजपुर, पश्चिमी चम्पारण और दरभंगा जिले के एक-एक मरीज की मौत हुई। एक मामला सहरसा से सामने आया है।

यह भी पढ़े | बॉलीवुड के दिगग्ज कलाकार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में कराए गए भर्ती.

संक्रमण के नए (709) मामलों में से पटना के 133, भागलपुर के 75, नवादा के 69, जमुई के 39 और गया और मुजफ्फरपुर के 38-38 मामले हैं।

पटना में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,691 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में मरीज 73.08 प्रतिशत की दर से ठीक हो रहे हैं और अब तक 10,991 लोग ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट