पुडुचेरी/हैदराबाद, 25 सितंबर पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 608 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या केंद्रशासित प्रदेश में बढ़कर 25,489 हो गई।
वहीं पिछले 24 घंटे में सात और लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में 5,515 नमूनों की जांच के बाद 608 नए मामले सामने आए हैं। वहीं यहां कुल 25,489 संक्रमितों में से 5,214 का इलाज चल रहा है जबकि 19,781 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक 494 लोगों की मौत हो चुकी है।
निदेशक ने बताया कि स्वस्थ होने की दर 77.61 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.94 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 470 मरीज इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं।
वहीं तेलंगाना में 2,381 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.81 लाख तक हो गई है। शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में 24 सितंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े देते हुए बताया गया कि संक्रमण की वजह से 10 और लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,080 हो गई।
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में 386 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 227, मेडचल मल्काजगिरि में 193, नलगोंडा में 132, करीमनगर में 119 मामले सामने आए हैं। अब तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की सख्या 1.50 लाख है जबकि 30,387 मरीजों का इलाज चल रहा है।
यहां स्वस्थ होने की दर बढ़कर 82.67 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर 0.59 फीसदी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY