देश की खबरें | कोविड-19 के साये में सात महीने बाद फिर से खुले सिनेमाघर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कई हिस्सों में लगभग सात महीने बाद बृहस्पतिवार को एहतियाती उपायों के साथ सिनेमाघर फिर से खुल गए। कोरोना वायरस महामारी के साये में सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ संचालन की इजाजत दी गई है और इसके तहत प्रत्येक दर्शक के साथ वाली एक सीट खाली रहेगी।
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर देश के कई हिस्सों में लगभग सात महीने बाद बृहस्पतिवार को एहतियाती उपायों के साथ सिनेमाघर फिर से खुल गए। कोरोना वायरस महामारी के साये में सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ संचालन की इजाजत दी गई है और इसके तहत प्रत्येक दर्शक के साथ वाली एक सीट खाली रहेगी।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में हालांकि सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स अभी बंद रहेंगे। वहीं, नियमों के कड़ाई से पालन के साथ दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई स्थानों पर मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर खुलेंगे।
‘‘छिछोरे’’, ‘‘थप्पड़’’, ‘‘तान्हाजी’’और ‘‘द स्पाई’’ जैसे अंग्रेजी और हिंदी फिल्में फिर से रिलीज हुई हैं और सिनेमाघरों के फिर से खुलने पर कुछ लोग देखने पहुंचे।
पीवीआर शुक्रवार को व्यावसायिक स्क्रीनिंग फिर से शुरू करेंगे जबकि सिनेपॉलिस और आईएनओएक्स ने बृहस्पतिवार से फिल्मों को दिखाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: केरल गोल्ड स्मगलिंग केस के तार हो सकते हैं दाऊद गैंग से जुड़े, NIA का खुलासा.
सिनेपोलिस इंडिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हां, आपने यह सही सुना! हमने सिनेमाघर खोले हैं। एक बड़ी स्क्रीन पर आपसे मिलते है। अगले नोटिस तक कुछ राज्यों में सिनेमाघर नहीं खोले जायेगे।’’
गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार से सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ फिर से खोले जाने की अनुमति दी थी। उन्हें केन्द्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन करना होगा।
केन्द्र सरकार की एसओपी के तहत सिनेमा हॉल में दर्शकों को एक सीट छोड़कर बैठना होगा, हर समय मास्क लगाये रखना होगा। सिनेमाघरों को उचित वेंटिलेशन और वातानुकूलन के प्रयोग पर तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से अधिक रखना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)