देश की खबरें | कोविड-19 : हिमाचल प्रदेश में तीन पुलिसकर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद थाना सील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एक पुलिस थाने को सील कर दिया गया है।

शिमला, 27 जून हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एक पुलिस थाने को सील कर दिया गया है।

जिले के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद भावनगर थाने को सील कर दिया गया है। इन तीन पुलिसकर्मियों में 26 और 32 वर्ष के दो हेड कांस्टेबल और 24 वर्षीय कांस्टेबल शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Locust Attack: गुरुग्राम से पलवल की तरफ बढ़ रहा टिड्डी दल, दिल्ली पर भी बोल सकता है धावा.

ये तीनों पुलिसकर्मी भावनगर थाने में तैनात थे। इनमें से दो कुछ दिनों की छुट्टी के बाद 12 जून को कांगड़ा में अपने घरों से लौटे थे। तीसरा हाल ही में चौरा में अस्थायी ड्यूटी पर तैनात था।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने के पूरे स्टाफ को पृथक कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर के हानले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 दर्ज- नुकसान की सूचना नहीं.

भावनगर में लुतुक्सा और डैट सुंगरा के बीच के इलाकों की निषिद्ध क्षेत्र के रूप में पहचान की गई है।

किन्नौर के उपायुक्त गोपाल चंद ने भावनगर शहर को निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने वाला एक आदेश जारी किया है।

तीन पुलिस अधिकारियों को रिकांग पिओ में कोविड देखभाल केंद्र में भेजा गया है।

उपायुक्त ने बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

इसके साथ ही आदिवासी किन्नौर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इनमें से तीन स्वस्थ हो गए हैं जबकि बाकी के चार अब भी संक्रमित हैं।

इस बीच बिलासपुर में तीन वर्षीय बच्चे समेत पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी हाल ही में दिल्ली-एनसीआर से लौटे थे।

इसके साथ ही बिलासपुर में कोविड-19 के मामले बढ़कर 43 हो गए हैं। 26 लोग स्वस्थ हो गए हैं जबकि 17 अब भी संक्रमित हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 873 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 494 मरीज स्वस्थ हो गए हैं जबकि 11 मरीज राज्य छोड़कर चले गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में इस महामारी से अभी तक आठ लोगों की मौत हुई है।

अब भी 358 लोगों का इलाज चल रहा है।

हमीरपुर में कोविड-19 के सबसे अधिक 109 मामले सामने आए हैं। इसके बाद कांगड़ा में 108, सोलन में 45, उना में 28, शिमला में 19, बिलासपुर में 17, सिरमौर में 13, चंबा में 12, किन्नौर में चार, मंडी में दो और कुल्लू में एक मामला सामने आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\