देश की खबरें | कोविड-19: अगले महीने गोवा वेल्हा में सेंट जोवियर के फीस्ट में नहीं जुटेंगे लोग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 17 नवंबर हर वर्ष गोवा वेल्हा में आयोजित होने वाले सेंट जेवियर का वार्षिक फीस्ट डे में हजारों लोग शामिल होते थे लेकिन इस वर्ष इसे सार्वजनिक तौर पर आयोजित नहीं किया जाएगा।

एक पादरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Congress Not Part of Gupkar Alliance: रणदीप सुरजेवाला ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को बताया गलत, कहा- कांग्रेस गुपकर गठबंधन का हिस्सा नहीं.

सेंट फ्रांसिस जेवियर का ‘फीस्ट’ हर साल तीन दिसंबर को ‘बैसिलिका ऑफ बोम जीसस’ परिसर में मनाया जाता है, जहां 16वीं सदी के स्पेनी संत के अवशेष संरक्षित हैं ।

‘बैसिलिका ऑफ बोम जीसस’ के रेक्टर फादर पेट्रीशिओ फर्नांडीस ने कहा कि हर साल हजारों लोग इस समारोह में शामिल होते हैं।

यह भी पढ़े | 4 महीने में भारत में पहली बार सबसे कम 29 हजार दैनिक मामले.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष वार्षिक समारोह की प्रार्थना सभा में लोग शामिल नहीं होंगे। इसकी जगह इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों के मद्देनजर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)