देश की खबरें | देश में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर 62.86 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में रविवार को कोविड-19 के मौजूदा संक्रमितों लोगों की तुलना में ठीक हो चुके लोगों को संख्या 3,04,043 अधिक हो गई है। अब तक कुल 6.77 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 जुलाई भारत में रविवार को कोविड-19 के मौजूदा संक्रमितों लोगों की तुलना में ठीक हो चुके लोगों को संख्या 3,04,043 अधिक हो गई है। अब तक कुल 6.77 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा, ''कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 6,77,422 हो गई है। रोगियों के ठीक होने की दर फिलहाल 62.86 प्रतिशत है।''

यह भी पढ़े | तेलंगाना में कोरोना वायरस के 1296 नए मामले और 6 की हुई मौत: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में अब भी 3,73,379 लोग उपचाराधीन हैं।

इससे पहले मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घट रही है और फिलहाल यह 2.49 प्रतिशत है। इसका श्रेय अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बेहतर क्लीनिकल प्रबंधन को जाता है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9518 नए मरीजों की पुष्टि, 258 संक्रमितों ने तोड़ा दम; मुंबई में मिले 1046 केस.

मंत्रालय ने कहा कि भारत, दुनिया में कोविड-19 के मरीजों की सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में एक है।

मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,37,91,869 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रति दस लाख लोगों में से 9994.1 लोगों की जांच की जा रही है।

देश में कुल 1,262 जांच प्रयोगशाला हैं, जिनमें सरकारी क्षेत्र की 889 और 373 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

भारत में एक दिन में संक्रमण के 38,902 मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 543 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 26,826 तक पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\