COVID-19 मरीज ने दिल्ली के अस्पताल में 'शव के साथ रखने' का लगाया आरोप, प्रशासन ने किया इनकार
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज ने आरोप लगाया है कि उसे अस्पताल में शव के बगल में रखा गया है. हालांकि, प्रशासन ने मरीज के आरोपों से इनकार किया हैं. इस बीच एलएनजेपी अस्पताल ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मरीजों को मनोचिकित्सक के परामर्श की जरूरत है जिसकी व्यवस्था की गई है.
नयी दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित एक मरीज ने आरोप लगाया है कि उसे अस्पताल में शव के बगल में रखा गया है. हालांकि, प्रशासन ने मरीज के आरोपों से इनकार किया हैं. व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो रहे वीडियो में मास्क पहना व्यक्ति दिखाई दे रहा है और संभवत: यह वीडियो लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में सूट किया गया है जहां पर वह भर्ती है.
वीडियो में व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि उसके ‘‘बिस्तर के बगल में शव रखे गये है’’ और उसे सामान भी समय पर नहीं मिल रहा है. इस बीच एलएनजेपी अस्पताल ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मरीजों को मनोचिकित्सक के परामर्श की जरूरत है जिसकी व्यवस्था की गई है.
अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उस वार्ड में खाने-पीने की कोई समस्या नहीं हैं. उन्होंने बताया कि लाश के साथ रखने का आरोप भी सही नहीं है क्योंकि अस्पताल के वार्ड नंबर 27 में आरोप लगाने से पहले या बाद में कोई मौत नहीं हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

