विदेश की खबरें | कोविड-19 : ब्रिटेन में विपक्षी नेता केर स्टर्मर पृथक-वास में गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में विपक्षी नेता सर केर स्टर्मर सोमवार से लगभग दो सप्ताह तक पृथक-वास में रहेंगे । स्टर्मर के घर के एक सदस्य में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे।

लंदन, 14 सितम्बर ब्रिटेन में विपक्षी नेता सर केर स्टर्मर सोमवार से लगभग दो सप्ताह तक पृथक-वास में रहेंगे । स्टर्मर के घर के एक सदस्य में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे।

लेबर पार्टी नेता के कार्यालय ने कहा कि उनके घर के एक सदस्य ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) दिशानिर्देशों के अनुसार एक जांच करायी है और अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यदि वह संक्रमित पाये जाते हैं तो स्टर्मर को 14 दिन के लिए पृथक-वास में रहना होगा।

यह भी पढ़े | Amazon to Offer 100,000 New Jobs: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, अमेजन अमेरिका और कनाडा में 1 लाख लोगों को देने जा रही है नौकरी.

लेबर पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज सुबह कीर स्टर्मर को तब पृथकवास में जाने की सलाह दी गई जब उनके घर के एक सदस्य में कोरोना वायरस से संभावित लक्षण दिखायी दिये।’’

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने स्टर्मर से बात की जो सुबह में पृथक-वास में चले गए।

यह भी पढ़े | India-China Border Issue: चीन की नई चाल; पीएम मोदी, राहुल गांधी, सचिन तेंदुलकर, राधे मां समेत हजारों भारतीयों की करा रहा जासूसी.

स्टर्मर ऐसे समय में पृथकवास में गए हैं जब ब्रिटेन में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। साथ ही सोमवार से ब्रिटेन, स्कॉटलैंड और वेल्स में किसी स्थान पर जुटने वाले लोगों की संख्या छह सीमित कर दी गई है।

ब्रिटेन में सोमवार को ‘‘छह का नियम’’ लागू हो गया जिससे पुलिस को छह से अधिक व्यक्तियों वाले किसी कार्यक्रम के खिलाफ कार्रवाई करने और 100 पाउंड का जुर्माना लगाने का अधिकार मिल गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\