जरुरी जानकारी | कोविड-19 से अल्पावधि में उत्पादन में आ सकता गतिरोध: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है, इससे अल्पावधि में उसके उत्पादन में कुछ व्यवधान आ सकता है।

बेंगलुरू, तीन सितंबर सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है, इससे अल्पावधि में उसके उत्पादन में कुछ व्यवधान आ सकता है।

हालांकि, कंपनी को इस बात की आशंका है कि रक्षा क्षेत्र का बजट कम करने तथा आर्थिक नरमी के कारण कार्यशील पूंजी की उपलब्धता का संकट उत्पन्न हो सकता है। लेकिन कंपनी को इस बात की भी उम्मीद है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार की ओर से समर्थन मिलने से कंपनी के कामकाज पर अनुकूल असर होगा।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर माधवन ने कहा, ‘‘कंपनी का मुख्य व्यवसाय रक्षा क्षेत्र में है। रक्षा क्षेत्र में दीर्घ अवधि में मांग पर इस महामारी का क्या असर होगा, अभी कंपनी इसका अनुमान नहीं लगा सकी है। रक्षा क्षेत्र के ठेके दीर्घावधि में राष्टहित की जरूरतों के अनुरूप होते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि महामारी विश्व-व्यापी लॉकडाउन का कारण बनी है, सामान्य तौर पर आपूर्तिकर्ता नकदी की कमी व तरलता की समस्याओं से जूझ रहे हैं। आपूर्तिकर्ताओं के संयंत्रों में उत्पादन गतिविधियां रुकने की आशंकाएं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले माल वहन में व्यवधान से अल्पावधि में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के समक्ष भी विनिर्माण में व्यवधान की दिक्कतें आ सकती हैं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

माधवन ने कंपनी की वार्षिक रपट में कहा कि कंपनी अपने प्रयासों के बूते सारे संकटों से पार पाने को लेकर आश्वस्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड