एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : महाराष्ट्र, गुजरात, उप्र, मप्र ने सस्ते उपचार के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के रोगियों को उचित दर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों ने निजी क्षेत्र के साथ समझौता किया है। यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

देश की खबरें | कोविड-19 : महाराष्ट्र, गुजरात, उप्र, मप्र ने सस्ते उपचार के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता किया
जियो

नयी दिल्ली, 16 जून कोविड-19 के रोगियों को उचित दर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों ने निजी क्षेत्र के साथ समझौता किया है। यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होने की संभावना की खबरों के बीच मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ सक्रिय रूप से भागीदारी करें ताकि बिस्तरों की उपलब्धता में बढ़ोतरी हो और गंभीर रूप से बीमार लोगों का ठीक से इलाज किया जा सके। साथ ही उसने सेवा देने के लिए उचित और पारदर्शी शुल्क सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था।

यह भी पढ़े | चीन के साथ झड़प में शहीद हुए जवानों के प्रति राहुल गांधी ने व्यक्त की संवेदना: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने इस दिशा में पहल की है।’’

उसने कहा, ‘‘निजी क्षेत्र के साथ उन्होंने बातचीत की और कोविड-19 के भर्ती गंभीर मरीजों के लिए उचित दरों तथा गहन देखभाल की सुविधाओं के लिए समझौता किया।’’

यह भी पढ़े | Rajya Sabha polls 2020: झारखंड में राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर बीजेपी आश्वस्त.

राज्यों से कहा गया है कि निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ सक्रिय रूप से भागीदारी करें और सार्वजनिक एवं निजी स्वास्थ्य सुविधाओं की पूलिंग पर विचार करें जिससे कोविड-19 के रोगियों को शीघ्र, अच्छी गुणवत्ता वाली और उचित देखभाल सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले मंगलवार को 3,43,091 पर पहुंच गये और अब तक मृतक संख्या 9,900 हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 का पता लगाने के लिए जांच क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है और इसमें अभी प्रति दिन तीन लाख नमूनों की जांच की क्षमता है।

मंत्रालय ने कहा कि अभी तक देश में 907 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क तैयार किया गया है जिनमें 659 प्रयोगशालाएं सरकारी क्षेत्र की और 248 निजी क्षेत्र की हैं। इसने कहा कि आरटी-पीसीआर कोविड-19 का पता लगाने के लिए स्वर्ण मानक जांच है।

आईसीएमआर के अनुसार अभी तक कोविड-19 के लिए 59 लाख 21 हजार 69 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें एक लाख 54 हजार 935 नमूनों की जांच सोमवार को की गई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में जांच क्षमता बढ़ाने के लिए सभी 11 जिलों में अब केवल संबंधित जिलों के नमूनों की ही जांच के लिए निर्दिष्ट प्रयोगशाला होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).