ताजा खबरें | ट्रंप के भारत दौरे के समय कोविड-19 जांच अनिवार्य नहीं थी: सरकार

नयी दिल्ली, 22 सितंबर सरकार ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फरवरी महीने में हुई दो दिवसीय भारत यात्रा के समय विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 का परीक्षण अनिवार्य नहीं था।

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत के सभी हवाई अड्डों पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 की अनिवार्य जांच चार मार्च से लागू की गई थी।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | नीतीश ने पटना मेट्रो रेल सहित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बिनोय बिस्वम ने सरकार से जानना चाहा था कि क्या अमरीकी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनके स्टाफ और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कोविड-19 वायरस संबंधी परीक्षण करवाया गया था।

इसके जवाब में मुरलीधरन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प की यात्रा के समय, जो 24-25 फरवरी को हुई थी, विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण की आवश्यकता नहीं थी। विश्व स्वास्थय संगठन ने 11 मार्च को कोविड-19 को महामारी घोषित किया था। भारत के 21 हवाई अड्डों पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 के लिए अनिवार्य सार्वजनिक जांच की आवश्यकता चार मार्च से कार्यान्वित की गई थी।’’

यह भी पढ़े | देश की खबरें | प्रवर्तन निदेशालय ने इकबाल मिर्ची परिवार की दुबई में 203 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क की.

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसलिए राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान भारत सरकार द्वारा इस तरह की उच्च स्तरीय यात्राओं के संचालन के लिए स्थापित प्रति मानकों और प्रोटोकॉल का अनुपालन किया गया था।’’

ट्रंप के साथ इस दौरे पर उनकी उनकी पत्नी मेलानिया, पुत्री इवांका, दामाद जैरेड कुशनर सहित उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)