विदेश की खबरें | जो बाइडेन और उनकी पत्नी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संक्रमित होने की खबर आने के बाद जो बाइडेन और उनकी पत्नी की दिन में कोविड-19 जांच करायी गई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संक्रमित होने की खबर आने के बाद जो बाइडेन और उनकी पत्नी की दिन में कोविड-19 जांच करायी गई थी।
बाइडेन के प्रचार दल की ओर से जारी एक बयान में डा. केविन ओ कोन्नोर ने बाइडेन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में मीडिया की निगरानी करने वाली संस्था ने ‘घोषित अपराधियों’ के भाषण पर लगाई रोक.
बाइडेन इस सप्ताह के शुरू में ट्रंप के साथ 90 मिनट से अधिक समय तक बहस के मंच पर थे।
अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि बाइडेन दिन में बाद में प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होंगे या नहीं।
बाइडेन ने अपने समर्थकों द्वारा ‘‘चिंता भरे संदेशों’’ के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि यह भविष्य में इसकी याद दिलाएगा कि मास्क पहनना है, सामाजिक दूरी बनाये रखनी है और अपने हाथ धोने हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)