देश की खबरें | कोविड-19 : मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में आठ दिन के लिये काम-काज स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के कुछ कर्मचारियों के कोविड-19 की चपेट में आने के बाद इस महामारी का संक्रमण रोकने की सावधानी के तहत अदालत में न्यायालयीन और प्रशासनिक कार्य शुक्रवार से आठ दिन के लिये स्थगित कर दिया गया है।

इंदौर, 16 जुलाई मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के कुछ कर्मचारियों के कोविड-19 की चपेट में आने के बाद इस महामारी का संक्रमण रोकने की सावधानी के तहत अदालत में न्यायालयीन और प्रशासनिक कार्य शुक्रवार से आठ दिन के लिये स्थगित कर दिया गया है।

उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया। उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित आदेश में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या का विशिष्ट ब्योरा दिये बगैर कहा गया, "इंदौर पीठ के कुछ कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने से (इनके संपर्क में आये) करीब 30 कर्मचारियों को होम क्वारन्टीन (घर पर पृथक) किया गया है।"

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: गुना में पुलिस की बर्बरता के बाद 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड.

आदेश में कहा गया, "इंदौर शहर में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भविष्य में अन्य कर्मचारियों, अधिवक्ता गणों और पक्षकारों में संक्रमण फैलने से रोकने हेतु इंदौर पीठ का प्रशासनिक और न्यायालयीन कार्य 17 जुलाई से 24 जुलाई तक पूर्णत: बंद रहेगा।"

आदेश में यह भी कहा गया कि इस अवधि के दौरान उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में ई-फाइलिंग या ई-मेल के माध्यम से प्रकरणों का पंजीयन तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुकदमों की सुनवाई पूरी तरह स्थगित रहेगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,652 नए मामले सामने आए, 58 की मौत : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि इंदौर, देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में इस महामारी के मरीजों की संख्या में पिछले एक हफ्ते से उछाल देखा जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 136 नये मामले मिलने के बाद इस महामारी के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 5,632 हो गयी है। इनमें से 280 मरीजों की मौत हो गई है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\