देश की खबरें | स्ट्रेट द्वीप में कोविड-19: जनजातीय कार्य मंत्रालय अंडमान प्रशासन के नियमित संपर्क में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को कहा कि उनका मंत्रालय अंडमान निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन के नियमित संपर्क में है जहां घटती ग्रेट अंडमानी जनजाति के दस सदस्य हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
नयी दिल्ली, 29 अगस्त जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को कहा कि उनका मंत्रालय अंडमान निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन के नियमित संपर्क में है जहां घटती ग्रेट अंडमानी जनजाति के दस सदस्य हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अंडमान निकोबार प्रशासन समेकित जनजाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अपनी जनजाति खासकर घटते जनजातीय समूहों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।’’
यह भी पढ़े | Noida Metro: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 7 सितंबर से एक्वा लाइन पर शुरू करेगा सर्विस.
मंत्री ने कहा कि इन जोखिम वाले जनजातीय समूहों की कोविड-19 महामारी से रक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने लिखा, ‘‘मंत्रालय के अधिकारी पोर्ट ब्लेयर के स्थानीय प्रशासन के साथ नियमित संपर्क में हैं और इन द्वीपों के मूल जनजातीय समूह के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। ’’
ग्रेट अंडमान जनजाति के महज 59 सदस्य बचे हुए हैं और वे सभी द्वीपसमूह के स्ट्रेट द्वीप में रहते हैं।
स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक एवं नोडल अधिकारी अवजीत राय के अनुसार इस जनजाति के छह सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जो काम के लिए इस क्षेत्र की राजधानी पोर्ट ब्लेयर गए थे। इनके संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद एक स्वास्थ्य टीम पिछले सप्ताह बाकी सदस्यों की जांच करने के लिए स्ट्रेट द्वीप गई। उसके बाद चार और लोग संक्रमित मिले।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)