देश की खबरें | कोविड-19 के दोगुना होने के समय में सुधार आया : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के दोगुना होने के समय में सुधार हुआ है और यह मध्य अगस्त में जहां 25.5 दिन था वहीं, अब करीब 73 दिन हो गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर कोरोना वायरस संक्रमण के दोगुना होने के समय में सुधार हुआ है और यह मध्य अगस्त में जहां 25.5 दिन था वहीं, अब करीब 73 दिन हो गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

संक्रमण के मामलों के दोगुना होने में लगने वाले दिनों को कोविड-19 के दोगुना होने का समय कहा जाता है।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: केरल गोल्ड स्मगलिंग केस के तार हो सकते हैं दाऊद गैंग से जुड़े, NIA का खुलासा.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटे में 81,514 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही लोगों के ठीक होने की कुल संख्या करीब 64 लाख (63,83,441) हो गई है।

इसने कहा, ‘‘भारत में मध्य अगस्त में जहां दोगुना होने की दर 25.5 दिन थी, वहीं अब दोगुना होने की दर करीब 73 दिन (72.8 दिन) हो गई है।’’

यह भी पढ़े | WhatsApp डेटा स्टोर करने की अनिवार्य आवश्यकता के बिना भारत में UPI Payment Application को शुरू करने की देता है अनुमति? SC ने याचिका पर सुनवाई के बाद NPCI और RBI को जारी किया नोटिस.

मंत्रालय ने कहा कि यह केंद्र की व्यापक एवं देशव्यापी उच्च जांच दर, त्वरित एवं प्रभावी निगरानी, तेजी से अस्पताल में भर्ती कराए जाने और केंद्र सरकार की तरफ से जारी मानक उपचार प्रोटोकॉल के पालन की नीति के तहत राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित कार्य का परिणाम है।

इसने कहा कि यह चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों और अन्य सभी कोविड-19 योद्धाओं के नि:स्वार्थ सेवा का भी परिणाम है।

इसने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से स्वस्थ होने की दर में भी लगातार इजाफा हुआ है जो 87 फीसदी की दर से अधिक हो गयी है।’’

दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नये ठीक होने वाले मामले 79 फीसदी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में एक दिन में ठीक होने वाले मामलों की संख्या 19 हजार से अधिक हो गई है जबकि कर्नाटक में यह संख्या आठ हजार से अधिक है।

सुबह आठ बजे जारी आंकड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 73,07,097 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या एक लाख 11 हजार 266 हो गई है। कोरोना वायरस से देश में पिछले 24 घंटे में 680 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.52 फीसदी रह गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या आठ लाख 12 हजार 390 है जो कुल संख्या का 11.12 फीसदी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\