देश की खबरें | कोविड-19: चिकित्सक का 98 दिन बाद घर लौटने पर जोरदार स्वागत

पणजी, चार जुलाई कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए समर्पित गोवा के अस्पताल में इलाज के प्रभारी चिकित्सक डॉ. एडविन गोम्स 98 दिन लगातार ड्यूटी करने के बाद अपने घर गए, जहां लोगों ने उनका एक नायक की तरह स्वागत किया।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

गोम्स शुक्रवार को पणजी के बाहर स्थित अपने आवास पर जब लौटे, तो उनका नायकों की तरह स्वागत किया गया। लोगों ने उनके लिए तालियां बजाईं और उन्हें फूल भेंट किए।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़े | मुंबई: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, बिना PPE किट एक शख्स को अपनी कोविड-19 संक्रमित मां के शव को बैग में रखने के लिए किया मजबूर, 2 कर्मचारी निलंबित.

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत गोम्स ईएसआई अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के दल के प्रमुख हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोम्स 98 दिन लगातार ड्यूटी करने के बाद घर गए।

उन्होंने कहा, ‘‘गोम्स संक्रमण शुरू होने और ईएसआई अस्पताल में संक्रमण के उपचार की सुविधा शुरू किए जाने के बाद से अथक परिश्रम कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि गोम्स ने अस्पताल में करीब 333 मरीजों का उपचार किया, जिनमें से 153 मरीज संक्रमण के बाद स्वस्थ हो गए है।

हालांकि इस संबंध में डॉ. गोम्स से बात नहीं हो सकी।

गोवा में शुक्रवार तक कोविड-19 के 1,576 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से पांच मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है और 800 लोगों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)