देश की खबरें | कोविड-19: गणेश उत्सव में श्रद्धालु से लेकर पंडाल तक हुए ऑनलाइन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संकट के बीच इस गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं और पंडालों के लिए तकनीक का बड़ा सहारा है और सभी गणेश मंडल शनिवार से शुरू हुए दस दिवसीय उत्सव में गणपति के ऑनलाइन दर्शन करा रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 22 अगस्त कोविड-19 संकट के बीच इस गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं और पंडालों के लिए तकनीक का बड़ा सहारा है और सभी गणेश मंडल शनिवार से शुरू हुए दस दिवसीय उत्सव में गणपति के ऑनलाइन दर्शन करा रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण आवाजाही और सामाजिक मेलजोल पर पाबंदियों के बीच कई लोग विभिन्न ऐप के माध्यम से अपने परिजनों तथा मित्रों से संपर्क कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोरोना महामारी के बीच राहत भरी खबर, देश में पिछले 24 घंटे में 63631 मरीज हुए ठीक, रिकवरी दर 74.69 दर्ज.

गणेश उत्सव के पहले दिन कई लोगों ने और विशेष रूप से शहर के प्रतिष्ठित गणेश पंडालों ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आरती और दर्शन के लिए निमंत्रण भेजे हैं।

मुंबई के किंग्स सर्कल स्थित जीएसबी गणेश पंडाल से अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 3 हजार फीट की ऊंचाई पर विराजमान हैं ढोलकल गणेश, जानें 10वीं शताब्दी में बने इस प्राचीन मंदिर से जुड़ी कथा.

विज्ञापन के पेशे से जुड़ीं सविता पाटिल ने इस बार अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों और सहकर्मियों को ऑनलाइन निमंत्रण भेजे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने व्यावसायिक कामकाज के लिए जूम, गूगल मीट जैसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इन ऐप का उपयोग गणेश उत्सव में एक दूसरे के साथ संपर्क के लिए हो रहा है।’’

सामान्य दिनों में गणेश उत्सव में मुंबई समेत महाराष्ट्र के अनेक शहरों में पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। लोग अपने मिलने-जुलने वालों के यहां भी गणपति दर्शन करने जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\