देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली सरकार ने रैपिड एंटीजन पद्धति के जरिये जांच शुरू की
जियो

नयी दिल्ली, 18 जून दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निरूद्ध क्षेत्रों के आसपास स्थित 169 केन्द्रों में बृहस्पतिवार को रैपिड एंटीजन पद्धति के जरिये कोविड-19 के लिए जांच शुरू की।

एक अधिकारी ने बताया कि एंटीजन जांच में कुल 341 टीम शामिल हैं और इस जांच से 30 मिनट के भीतर रिपोर्ट मिल जायेगी।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के कर्नाटक 210 नए मरीज पाए गए, 12 की मौत: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि केन्द्र की योजना राष्ट्रीय राजधानी में बनाये गये 169 नये जांच केन्द्रों में छह लाख रैपिड एंटीजन कोविड-19 जांच करने की है।

एक अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को लगभग 50 हजार जांच होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: रूस और चीन के साथ 23 जून को बैठक, भारत भी होगा शामिल.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज दो महत्वपूर्ण बातें हुई। दिल्ली में कोविड-19 की जांच की दरों को घटाकर 2,400 रुपये कर दिया गया है और रैपिड-एंटीजन जांच शुरू हो गई है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को अब जांच कराने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कई केन्द्रों पर सुबह नौ बजे से जांच शुरू हो गई थी। ऐसे लोग जिनमें हल्के लक्षण हैं या लक्षण नहीं है, वे अपनी जांच करवा सकते हैं।

दक्षिणपूर्व दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी में स्थित एक केन्द्र में जांच कराने आये लोगों ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक घंटा लगा।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 2,414 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 47 हजार के पार पहुंच गई है जबकि इस महामारी से मृतकों की संख्या 1,904 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)