देश की खबरें | कोविड-19 मृत्युदर एक अप्रैल के बाद से सबसे कम होकर 2.23 प्रतिशत हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या तेजी से 10 लाख के करीब पहुंच रही है, जबकि केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समन्वित ”जांच, नजर रखने, उपचार करने” की समन्वित नीति से इस बीमारी से होने वाली मृत्यु दर में भी लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह बात कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 जुलाई देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या तेजी से 10 लाख के करीब पहुंच रही है, जबकि केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समन्वित ”जांच, नजर रखने, उपचार करने” की समन्वित नीति से इस बीमारी से होने वाली मृत्यु दर में भी लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह बात कही।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 मृत्यु दर (सीएफआर) वैश्विक सीएफआर के मुकाबले कम है। सीएफआर 19 जून के 3.3 प्रतिशत के मुकाबले बुधवार को घटकर 2.23 प्रतिशत रह गई जो एक अप्रैल के बाद से सबसे कम है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: गहलोत सरकार ने राज्यपाल को फिर भेजा विधानसभा सत्र का प्रस्ताव.

इसमें कहा गया, “न सिर्फ सीएफआर नीचे रहा बल्कि प्रभावी निषिद्ध रणनीति, आक्रामक जांच और मानकीकृत नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकाल की वजह से छह दिनों से लगातार 30 हजार से ज्यादा कोविड-19 मरीज ठीक हो रहे हैं।”

बुधवार को 24 घंटों के दौरान 35,286 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ ही इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,88,029 हो गई। कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 64.51 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 9211 नए मामले पाए गए, 298 की मौत: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा, “स्वस्थ होने वालों में सतत बढ़ोतरी से ठीक हो चुके मरीजों और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में अब फिलहाल 4,78,582 का अंतर है।” देश में उपचार करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या फिलहाल 5,09,447 है।

इसमें कहा गया कि मंगलवार को कुल 4,08,855 नमूनों की जांच की गई। प्रति 10 लाख आबादी पर अब 12,858 जांच हो रही हैं और देश में अब तक कुल जांच का आंकड़ा 1.77 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

देश में अब 1316 प्रयोगशालाओं के माध्यम से कोविड-19 जांच को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें से 906 सरकारी क्षेत्र की हैं और 410 निजी क्षेत्र से।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 48,513 नए मामले आने के साथ देश में कुल मामले बढ़कर 15,31,669 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 768 और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 34,193 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\