देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 83 लाख के पार, मरीजों के ठीक होने की दर 92.09 प्रतिशत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,253 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले 83 लाख के पार चले गए। वहीं 76.56 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
नयी दिल्ली, चार नवम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,253 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले 83 लाख के पार चले गए। वहीं 76.56 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 83,13,876 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 514 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,611 हो गई।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्याज की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने को तय होगी भंडारण सीमा.
आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 76,56,478 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।
देश में लगातार छठे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम रही।
यह भी पढ़े | दिल्ली: अस्पताल की पार्किंग में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सुरक्षा गार्ड समेत 3 गिरफ्तार.
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,33,787 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.42 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन नवम्बर तक कुल 11,29,98,959 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,09,609 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 514 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 120 महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के 58, पश्चिम बंगाल के 56, दिल्ली के 48, तमिलनाडु के 31 और कर्नाटक तथा केरल के 26-26 लोग थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,23,611 लोगों की वायरस से मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 44,248 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 11,247 , तमिलनाडु के 11,214, उत्तर प्रदेश के 7,089, पश्चिम बंगाल के 7,013 , आंध्र प्रदेश के 6,734, दिल्ली के 6,652, पंजाब के 4,245 और गुजरात के 3,731 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

