देश

दिल्ली: अस्पताल की पार्किंग में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सुरक्षा गार्ड समेत 3 गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी जिले में अस्पताल की पार्किंग में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार को गार्ड वेटिंग रूम में मरीज के अटेंडेंट की जांच कर रहा था. उसी दौरान एक महिला नहीं बता पाई कि वह किस मरीज के साथ आई है.

दिल्ली: अस्पताल की पार्किंग में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सुरक्षा गार्ड समेत 3 गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 4 नवंबर: दिल्ली के रोहिणी जिले में अस्पताल की पार्किंग में एक महिला के साथ दुष्कर्म (Sexual Assault) करने के आरोप में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार को गार्ड वेटिंग रूम में मरीज के अटेंडेंट की जांच कर रहा था. उसी दौरान एक महिला नहीं बता पाई कि वह किस मरीज के साथ आई है. इसका फायदा उठाते हुए कंवरपाल नाम का यह गार्ड चेकिंग के बहाने महिला को अस्पताल की पार्किंग में ले गया. वहां उसने अस्पताल के 2 पूर्व बाउंसर के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया.

रोहिणी के डीसीपी पीके मिश्रा ने कहा, "महिला अपने एक दोस्त के साथ पुलिस स्टेशन आई और पूरी घटना बताई. इसे लेकर तुरंत मामला दर्ज किया गया और शनिवार-रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया."

यह भी पढ़ें: रिपब्लिक टीवी के संपादक के गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी आपातकाल की याद दिलाती है

सुरक्षा गार्ड अस्पताल में काम करता था लेकिन पहले बतौर बाउंसर काम कर चुके बाकी 2 लोग नौकरी से हटाए जाने के बाद भी वहां आते थे. पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये तीनों अस्पताल परिसर के अंदर किसी अन्य घटना में भी शामिल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).