देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के मामले 95 हजार के पार , अब तक 3008 की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 30 अगस्त गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1272 नये मरीज सामने आने से राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 95,155 हो गये । राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि 17 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 3008 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Extends Lockdown: तमिलनाडु में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM पलानीस्वामी ने किया ऐलान.

विभाग के मुताबिक रविवार को 1,095 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस प्रकार अब तक राज्य में 76,757 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग के अनुसार राजधानी अहमदाबाद में कोविड-19 के 169 नये मरीज सामने आने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 31,346 हो गयी। ,

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.

विभाग के अनुसार जिले में चार और मरीजों की जान चले जाने के बाद अब तक 1,728 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

विभाग के मुताबिक शनिवार को 164 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही जिले में अब तक 26,234 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 80.67 प्रतिशत है।

विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में 69,488 नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना 1,069.05 नमूनों की दर से जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)