देश की खबरें | कोविड-19 और डेंगू से जूझ रहे मनीष सिसोदिया की हालत अब बेहतर: अधिकारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर कोविड-19 और डेंगू के दोहरे संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत अब बेहतर है। उनके कार्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिसोदिया का इलाज मैक्स अस्पताल, साकेत में चल रहा है। सिसोदिया को यहां बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल से उनके "ब्लड प्लेटलेट्स" घटने और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण ले जाया गया था।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

वह दक्षिणी दिल्ली के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

उप मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनकी स्थिति अब बेहतर है।’’

यह भी पढ़े | Farmers Bill 2020: AIKS अध्यक्ष अशोक धावले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कृषि बिलों को लेकर हजारों की तादात में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी.

सिसोदिया को 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था और वह गृह-पृथकवास में थे। उन्हें इलाज के लिए बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक दिन बाद उन्हें डेंगू से भी पीड़ित पाया गया।

वह शायद शहर के पहले प्रमुख व्यक्ति हैं जो कोविड-19 और डेंगू दोनों संक्रमण की चपेट में आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)