एजेंसी न्यूज

COVID-19: इंदौर में बीएसएफ के 25 जवानों समेत 618 नए मरीज मिले

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 25 जवानों समेत 618 नये संक्रमित मिले हैं.

COVID-19: इंदौर में बीएसएफ के 25 जवानों समेत 618 नए मरीज मिले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

इंदौर (मप्र), 8 जनवरी : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 25 जवानों समेत 618 नये संक्रमित मिले हैं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, ‘‘इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 618 नये मरीजों में बीएसएफ के स्थानीय परिसर के 25 जवान शामिल हैं. हालांकि, इन जवानों में महामारी के लक्षण नहीं हैं.’’

सीएमएचओ ने बताया कि बीएसएफ के संक्रमित जवानों को शहर में कोविड-19 के मरीजों के लिए बनाए गए देखभाल केंद्र में रखा गया है और उनकी हालत ठीक है. उन्होंने बताया, ‘‘आवश्यकता पड़ने पर इस देखभाल केंद्र में कोरोना वायरस के 1,200 संक्रमितों को भर्ती किया जा सकता है. इसके साथ ही, स्थानीय अस्पतालों में महामारी के मरीजों के लिए 10,000 बिस्तर तैयार किए जा सकते हैं.’’ यह भी पढ़ें : COVID-19: मुंबई में लगेगा लॉकडाउन? जानें कोरोना की बेकाबू रफ्तार पर क्या बोलीं मेयर

बहरहाल, उन्होंने बताया कि अभी ज्यादातर संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है और वे पृथक-वास में इलाज के बाद स्वस्थ हो रहे हैं. इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के 1,56,151 मरीज मिले हैं, जिनमें से 1,397 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).