देश की खबरें | कोविड-19: आंध्र में संक्रमण के 551 मामले सामने आए, ओडिशा में छह और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जारी है और यहां मंगलवार को 551 नए मामले सामने आए। वहीं, ओडिशा में कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई।
अमरावती/भुवनेश्वर, आठ दिसंबर आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जारी है और यहां मंगलवार को 551 नए मामले सामने आए। वहीं, ओडिशा में कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 551 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या 8.72 लाख से अधिक हो गई।
यह भी पढ़े | Arvind Kejriwal ने हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप, बोले- किसान आंदोलन में जाने से रोका गया.
एक ताजा बुलेटिन के अनुसार मंगलवार सुबह नौ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 744 मरीज ठीक हो गए। राज्य में अब तक कुल 8,60,368 मरीज ठीक हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,429 रह गई है।
वहीं, ओडिशा में मंगलवार को संक्रमण के 349 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,21,913 हो गए।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में छह और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,784 पर पहुंच गई।
वर्तमान में राज्य में 3,629 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,16,447 मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओडिशा में संक्रमण की दर 5.18 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)