एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: 161 दिन बाद 23 हजार से कम मामले, कुल मामले 99 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में करीब पांच महीने बाद कोविड-19 के 23 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर भी 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

देश की खबरें | कोविड-19: 161 दिन बाद 23 हजार से कम मामले, कुल मामले 99 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर भारत में करीब पांच महीने बाद कोविड-19 के 23 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर भी 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 161 दिनों बाद 22,065 नए मामले सामने आए। इससे पहले सात जुलाई को 22,252 नए मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | COVID-19 in IIT Madras: आईआईटी मद्रास में कोरोना का अटैक, 15 दिनों में 183 छात्र कोरोना से संक्रमित.

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 22,065 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 99,06,165 हो गए। वहीं 354 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,709 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार कुल 94,22,636 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.12 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को NCB ने जारी किया समन: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में लगातार नौ दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। कुल 3,39,820 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.43 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 14 दिसम्बर तक 15,55,60,655 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,93,665 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 354 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली और महाराष्ट्र के 60-60, पश्चिम बंगाल के 43, केरल के 24 और पंजाब के 21 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक 1,43,709 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र के 48,269, कर्नाटक के 11,954, तमिलनाडु के 11,909, दिल्ली के 10,074, पश्चिम बंगाल के 9,100, उत्तर प्रदेश के 8,083, आंध्र प्रदेश के 7,059 और पंजाब के 5,098 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).