देश की खबरें | कोविड-19: असम में शुक्रवार से 12 घंटे का रात्रि कर्फ्यू, गुवाहाटी में 14 दिन संपूर्ण लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि शुक्रवार से राज्यभर में शाम सात बजे से 12 घंटे का रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा और कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए 28 जून आधी रात से कामरूप (महानगर) जिले में 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

गुवाहाटी, 26 जून असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि शुक्रवार से राज्यभर में शाम सात बजे से 12 घंटे का रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा और कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए 28 जून आधी रात से कामरूप (महानगर) जिले में 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गुवाहाटी में 15 जून से अब तक कोरोना वायरस के 762 मामले सामने आ चुके हैं और उनमें से 677 ने हाल ही में कोई यात्रा नहीं की थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों के भीतर 762 नए मामले आए सामने, सूबे में अब तक साढ़े 13 हजार से अधिक हुए ठीक.

उन्होंने कहा कि कई लोग राज्य में बाहर से लौटे संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से संक्रमण के शिकार हुए होंगे।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमण के 276 मामलों में से 133 गुवाहाटी से थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 762 नए मामले सामने आए : 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “हमारे पास अब 28 जून की आधी रात से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। इस बार हम और कड़ाई करेंगे क्योंकि पहले सात दिन तक सब्जी और किराना की दुकानें नहीं खोली जाएंगी।’’

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार अन्य शहरों और निकाय क्षेत्रों में 27 जून से हर सप्ताहांत पर संपूर्ण लॉकडाउन लागू करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\