ICC T20 World Cup 2024: विराट कोहली के तीन मैच में फ्लॉप होने के बाद भी बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने जताया भरोसा, कहा- उनकी फॉर्म चिंता का विषय नहीं

विराट कोहली मौजूदा टी20 विश्व कप में अभी तक तीन मैच में केवल पांच रन बना पाए हैं लेकिन भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज की फॉर्म चिंता का विषय नहीं है क्योंकि नेट पर वह बेहतरीन लय में लग रहे हैं.

Virat Kohli (Photo Credi: @TweetsOfSportUK)

लॉडरहिल (फ्लोरिडा), 16 जून: विराट कोहली मौजूदा टी20 विश्व कप में अभी तक तीन मैच में केवल पांच रन बना पाए हैं लेकिन भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज की फॉर्म चिंता का विषय नहीं है क्योंकि नेट पर वह बेहतरीन लय में लग रहे हैं. यह भी पढ़ें: Team India Head Coach: गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, जून के अंत तक किया जा सकता है घोषणा- रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले कोहली विश्व कप में अभी तक इस तरह का जलवा नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ एक और पाकिस्तान के खिलाफ चार रन ही बनाए जबकि अमेरिका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे.

राठौड़ ने कनाडा के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे अच्छा लगता है कि जब भी मैं यहां आता हूं मुझसे विराट कोहली के बारे में सवाल पूछे जाते हैं फिर चाहे वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों या नहीं. चिंता की कोई बात नहीं.’’

उन्होंने कहा,‘‘वह (कोहली) जिस टूर्नामेंट (आईपीएल) में खेल कर यहां आए हैं उसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. कुछ मैच में नहीं चल पाने से चीजें नहीं बदल जाती। वह वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.’’राठौड़ को पूरा विश्वास है कि कोहली जरूरत पड़ने पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

उन्होंने कहा,‘‘यह अच्छा है कि वह रन बनाने के लिए थोड़ा अधिक भूखा दिख रहा है वह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब है. आगे हमें उनसे कुछ अच्छी पारियां देखने को मिलेंगी. ’’

भारतीय बल्लेबाजी कोच ने शिवम दुबे और अक्षर पटेल सहित चार ऑलराउंडर को टीम में बनाए रखने से संबंधित सवाल को टाल दिया.

उन्होंने कहा,‘‘हम अपनी टीम में लचीलापन चाहते हैं. हमें परिस्थितियों को ध्यान में रखने और उसी के अनुसार फैसला करने की जरूरत है. हमारे पास किसी भी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त विकल्प हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

EXPLAINER: WTC फाइनल की राह में टीम इंडिया के लिए क्यों बेहद अहम है न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज? यहां समझिए पूरा गणित

India vs New Zealand ODI Series 2026: न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, चटकाए है सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट